फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत जा रहे किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत पर जा रहे किसान को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी किसान जगतराज सिंह (65) गुरुवार को दोपहर अपने घर से पैदल खेत जा रहे थे। पिपरहरी लिंक मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुत्र ब्रजराज सिंह ने बताया कि उसके पिता पहलवानी भी किया करते थे। आठ बीघा जमीन में खेती किसानी करते थे। घर में मां बिटोल हैं। वह दो भाई व पांच बहनें हैं। पैलानी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में पहलवान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें