फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजा आते ही लगाए नारे

Sun, 07 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। चुनाव प्रेक्षक ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। नतीजा घोषित होते ही सपाइयों ने नारे लगाए। जुग्गीलाल यादव, छेदीलाल पुत्तन, लल्ला निषाद, चंद्रप्रकाश अग्रहरि, दिपील सोनी, केके महंत, श्रीराम यादव सहित कोतवाल पीके सिंह, मरका एसओ केशव वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नरैनी में दोपहर 2:20 बजे तक सभी 129 वोट पड़ चुके थे। एआरओ अख्तर हुसैन ने तीन बजे शुरू हुई मतगणना का नतीजा आधा घंटा बाद घोषित कर दिया।

जोनल मजिस्ट्रेट पुष्पराज सिंह, सीओ डॉ. आरके मिश्रा, बीडीओ रामकिशुन, कोतवाली प्रभारी केबी सिंह, कालिंजर एसओ शिवसागर पांडेय आदि तैनात रहे।

नतीजा घोषित होते ही सपाइयों ने रोक के बावजूद जीत का जुलूस निकाला और पटाखे फोड़े। भरतलाल दिवाकर, जगमोहन सिंह यादव, रामकिशोर सिंह राजपूत, शाहिद अली, सगीर अहमद भी मौजूद रहे।

बेंदाघाट में मतगणना शुरू होते ही कुछ देर तिंदवारी ब्लाक परिसर में हंगामे की स्थिति हो गई। मतगणना में सिर्फ प्रत्याशी को ही उपस्थित रहने की अनुमति दी गई। भाजपा नेताओें का कहना था कि उनकी प्रत्याशी सुनीता अशिक्षित हैं।
विज्ञापन


उनके साथ किसी शिक्षित को रहने की अनुमति दी जाए। वरना गिनती में गड़बड़ी हो सकती है। भाजपा नेताओं ने परिसर के अंदर जाने की कोशिश की तो वहां मौजूद सपा नेताओं ने कड़ा विरोध किया। दोनों के बीच नोकझोंक हुई। उधर, अंदर मतगणना शुरू हो गई। भाजपाई नहीं जा सके।  .

बड़ोखर ब्लाक में दोपहर सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए 23 बीडीसी सदस्य एक साथ पहुंचे। ब्लाक कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत उनके बैठने को कुर्सियों को इंतजाम किया। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा पक्ष के 11 सदस्य आ गए, लेकिन उनके लिए कोई कुर्सी की व्यवस्था नहीं हुई।

कुछ लोगों ने सपाई सदस्यों से भाजपा की महिला सदस्यों के लिए कुर्सी छोड़ने को कहा तो वे तैयार नहीं हुए। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने शांत कराया। यहां 15 वाहनों में सदस्य लाए गए। सभी भाजपा के बताए गए। एनएच में जाम की स्थिति हो गई।

कई पुलिस कर्मी और दरोगा बूथों के अंदर आते-जाते रहे। उन्हें नहीं रोका गया। मीडिया को बूथों पर जाने की इजाजत नहीं मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें