फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शॉर्ट सर्किट से गुमटी में आग, सिलिंडर फटा

Sun, 04 Oct 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू के कमासिन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से गुमटी में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

गुमटी में रखा गैस सिलिंडर आग की चपेट में आने के बाद धमाके के साथ फट गया। इससे गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
समसुद्दीनपुर गांव निवासी संतोष पटेल पेट्रोल पंप के पास दुकान चलाते थे। रविवार दोपहर दुकान बंद कर घर गए थे। इसी दौरान गुमटी में आग लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसी के अग्निशामक सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में फ्रिज समेत गुमटी में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

आग में संतोष की पुत्री की मार्कशीट, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी नष्ट हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय गुमटी के आसपास कोई मौजूद नहीं था जिससे जनहानि नहीं हुई। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें