फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलाल की मुहर वाले उत्पाद न बेंचे दुकानदार: विनय

Thu, 23 Nov 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि कोई भी दुकानदार हलाल की मोहर वाले उत्पादित ब्रांडों की बिक्री नहीं करेगा। साथ ही कहा कि कुछ मामलों में व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को महेश्वरी देवी रोड स्थित जिला कार्यालय में संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने शिरकत की। अहम मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि मौजूदा समय में हलाल की मोहर वाले उत्पादों का मुद्दा गर्माया हुआ है। लिहाजा कोई भी दुकानदार ऐसे विवादित ब्रांड की बिक्री नहीं करेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के जिला उपाध्यक्ष मैकूलाल चौरसिया के प्लाट पर कोर्ट के आदेश के बाद भी कुछ दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मुलाकात करेगा। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, डेंगू से बचाव के लिए उन्होंने घरों के अलावा प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र धुरिया समेत अनिल गुप्ता, सचिन, सुनील चौरसिया, मुजीव अली, कमल गुप्ता, मैकूलाल चौरसिया, अरविंद बडौनिया, अरविंद गुप्ता और सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें