तिंदवारी। कस्बे में हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को शानू क्रिकेट क्लब व रॉयल टाइगर्स के बीच मैच खेला गया। जिसमें शानू क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले रॉयल टाइगर्स को बल्लेबाजी का मौका दिया। निर्धारित 12 ओवर में रॉयल टाइगर्स ने 83 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे शानू क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी मात्र 45 रन पर ऑल आउट हो गए। इस प्रकार से रॉयल टाइगर्स ने 38 रन से मैच जीत लिया।
5 विकेट लेने पर आकाश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। करुण धुरिया, शानू , मनोज, राहुल, शारदा द्विवेदी, सचिन श्रीवास्तव आदि रहे।