फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अतर्रा में शिवधनुष टूटा, बबेरू में निकली राम बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। कस्बा अतर्रा में जनक दरबार में शिवधनुष टूटते ही जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे तो बबेरू में बैंड-बाजे, शहनाई और आतिशबाजी के बीच भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकली। सजीव झांकियों के साथ निकली राम बरात का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

अतर्रा कस्बे के रघुनाथ भवन में श्रीरामचरित मानस समाज के तत्वावधान में चल रही रामलीला के पांचवें दिन शनिवार रात धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद व श्रीराम और सीता के विवाह के प्रसंगों का मंचन हुआ।
रामलीला कमेटी के महंत ताराचंद्र तिवारी ने बताया कि श्रीराम की भूमिका मोनू, लक्ष्मण की भूमिका लखन (उन्नाव), सीता की भूमिका पुष्पेंद्र तिवारी, विश्वामित्र की भूमिका बबलू गर्ग, जनक की भूमिका कमलेश द्विवेदी और परशुराम की भूमिका कुलदीप शास्त्री (कानपुर) ने निभाई। कमेटी अध्यक्ष कालका प्रसाद शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। कस्बे में करीब 95 वर्षों से रामलीला की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन

वहीं बबेरू में रामलीला महोत्सव के छठवें दिन शनिवार रात भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। बरात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, विश्वामित्र और राजा दशरथ की सजीव झांकियां शामिल रहीं। बरातियों के लिए कस्बे में कई स्थानों पर जलपान और खानपान की व्यवस्था की गई।

बरात कमासिन रोड, मुख्य चौराहा, औगासी रोड, मरका रोड, गांधी नगर, शास्त्री नगर, आजाद नगर और देवी नगर से होते हुए तिंदवारी रोड स्थित दीपचंद गुप्ता के आवास पर पहुंची। यहां जनकपुर की भव्य सजावट के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की लीला संपन्न कराई गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बबेरू कोतवाली पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें