बबेरू। शीलू निषाद ने रविवार को यहां बुंदेलखंड की मशहूर शक्तिपीठ मढ़ीदाई मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। नारियल फोड़कर प्रसाद भी चढ़ाया। शीलू की सुरक्षा में तैनात पुलिस उसके साथ थी। शीलू ने बताया कि नवरात्र पर वह पूरे दिन व्रत रहती है। अपनी मन्नत पूरी होने पर यहां मढ़ीदाई मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चन को आई थी। उसने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसके पक्ष में मुकदमे का फैसला हुआ है। इसके लिए उसने मन्नत भी मांगी थी। शीलू को देखने के लिए श्रद्धालुओं में बड़ी उत्सुकता रही।