फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला व बेसिक शिक्षा का साझा पौधरोपण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन और बेसिक शिक्षा विभाग के साझा संकल्प के तहत मनाए जा रहे वन महोत्सव में रविवार (5 जुलाई) को पूर्व माध्यमिक विद्यालय, महोखर में पौधरोपण होगा।
विज्ञापन

जिले को हरा-भरा करने के अभियान में बेसिक शिक्षा और वन विभाग के साथ अमर उजाला फाउंडेशन अपनी सहभागिता निभाएगा। इसी श्रृंखला में मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर महोखर गांव के जूनियर हाईस्कूल में रविवार को सुबह 10 बजे पौधरोपण होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बीएसए ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग को जनपद में 14,460 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की सहभागिता से वह इस पुनीत कार्य को बखूबी अंजाम देेंगे। पौधरोपण अभियान के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें