गिरवां। जखनी गांव में दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। दंगल की शुरूआत जल योद्धा पदमश्री उमाशंकर पांडे व पूर्व प्रधान गिरवां प्रेम स्वरूप द्विवेदी ने फिरोजाबाद के पहलवान सदाशिव व मथुरा के पहलवान शाहरूख से हाथ मिलवाकर की। इसमें शाहरूख ने बाजी मारी।
इसी तरह लखनऊ के लवकुश पहलवान व दतिया के अमित पहलवान दतिया के बीच कुश्ती में अमित पहलवान दतिया भारी रहे। छोटा लाठी पहलवान अयोध्या ने सोनू पहलवान राजस्थान को चित किया। अमित पहलवान दतिया पर शनि पहलवान फिरोजाबाद भरी रहे। पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने अपने उद्घोषक में कहा कि कुश्ती एक प्राचीन कला है इससे गांव के युवा को कुश्ती कला की ओर प्रेरित होने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर जखनी प्रधान सुरेश कुमार,निर्भय सिंह, बलराम तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुग्रीव सिंह, सुलखान सिंह, बकरीद खान, बच्चू वर्मा, चुन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।