अतर्रा। तहसील बार संघ एसोसिएशन चुनाव में रविवार को निर्वाचन अधिकारी द्वारा जांच करने के बाद अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य सभी पदों की नामांकन प्रत्याशियों की सूची को जारी कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय, सहायक निर्वांचन अधिकारी ब्रह्मदत्त शुक्ला, अतुल दीक्षित ने रविवार को नामांकन जांच के उपरांत अध्यक्ष पद में दो प्रत्याशी अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार पांडेय, नंदकिशोर कुशवाहा, व महासचिव पद में पांच प्रत्याशी अधिवक्ता नरेंद्र कुमार गुप्ता, अनपत प्रसाद सैनी, राजेंद्र कुमार जाटव, विपिन कुमार मिश्रा, राममिलन कुशवाहा हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में अधिवक्ता सतीश चंद्र चंदेल, कोषाध्यक्ष पद में अधिवक्ता रामनरेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद में अधिवक्ता राजकुमार पाठक, संयुक्त सचिव प्रशासन पद में अधिवक्ता शारदा प्रसाद शुक्ला, संयुक्त सचिव प्रशासन पद में अधिवक्ता राजेंद्र रंजन त्रिपाठी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद में अधिवक्ता चंद्रपाल यादव, वरिष्ठ सदस्य पद में अधिवक्ता रविकांत श्रीवास्तव, रमेश सिंह, रजनीश कांत शुक्ला, रमेश कुमार शर्मा ने अपना-अपना नामांकन कराया है। उपरोक्त सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से इन सभी का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय है। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता पुरुषोत्तम पांडेय ने बताया कि 20 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष, महासचिव के पद में चुनाव लड़ने वालो की संख्या निर्धारित हो जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता ब्रह्मदत्त शुक्ला एवं अतुल दीक्षित ने बताया कि 29 फरवरी को बार संघ का मतदान के साथ उसी दिन देर शाम तक परिणाम की घोषणा की जाएगी।
बबेरू बार एसोसिएशन का नामांकन 21 से
बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव चेयरमैन उमाकान्त तिवारी की अध्यक्षता पर बैठक हुई। जिसमें चुनाव की तिथियों की घोषणा की गई। नामांकन 21 से 23 फरवरी तक नामाकंन। 26 व 27 को पर्चों की जांच व आपत्तियां। 28 व 29 को नाम वापसी उसी दिन प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 11 मार्च को सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक मतदान व मतगणना होगी। यह जानकारी इल्डर कमेटी चेयरमैन अधिवक्ता उमाकान्त तिवारी, मुख्य चुनाव अधिकारी शिवपूजन वर्मा, सह चुनाव अधिकारी रामकिशोर यादव, रामजी द्विवेदी, दिनेश पाल ने दी। (संवाद)