फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर पाइप फटने से बच्चों को उल्टियां

Wed, 14 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सुबह सीवर टैंक का पाइप फट जाने से फैली दुर्गंध में करीब आधा दर्जन बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। अन्य बच्चे मुंह बंद कर कक्षाओं से बाहर आ गए। टीचर्स स्टाफ भी दुर्गंध से परेशान हो गया।
विज्ञापन


इस अफरा-तफरी के बीच स्कूल में छुट्टी कर दी गई। खबर पाकर कुछ अभिभावक आ गए और बच्चों को अपने साथ ले गए। हालांकि बच्चों के नाम नहीं पता चले। उधर, प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया। अलबत्ता उन्होंने कहा कि विद्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है इससे जल भराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें