फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध अधिवक्ता की मौत, 32 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुधवार को 32 कोरोना संक्रमित और पाए गए। संक्रमित होने के बाद शहर के एक वृद्ध अधिवक्ता की मौत हो गई। वह 24 अगस्त से मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। बुधवार को सुबह उनकी मृत्यु हो गई। जनपद में कोरोना से यह 9वीं मौत है।
विज्ञापन

ताजा सूची में 5 महिलाएं हैं। जेल में संक्रमित मिलने का सिलसिला रोजाना जारी है। यहां 9 जेल कर्मी और पॉजिटिव मिले हैं। उधर, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी एक-एक संक्रमित मरीज पाया गया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इन सभी संक्रमितों की पुष्टि की है। इन्हें मिलाकर अब तक जनपद में संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 879 हो गई है। मौजूदा समय में 428 सक्रिय मरीज हैं। शेष स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 13 मरीज और डिस्चार्ज किए गए।
पॉजिटिव मरीजों की सूची में शहर के ईदगाह रोड, निम्नीपार, कटरा, बन्योटा, चमरौटी, अलीगंज चौकी, पुलिस लाइन, कालूकुआं, पीली कोठी, श्रीनाथ विहार कालोनी, पद्माकर चौराहा, छोटी बाजार, खाईंपार, बिजलीखेड़ा में एक-एक पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

इनके अलावा बिसंडा के जवाहर नगर, कमासिन में मरौली में भी संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एनडी शर्मा ने बताया कि अब तक जनपद में 52,723 लोगों के नमूने लेकर जांच की जा चुकी है। जांच का सिलसिला अभी जारी रहेगा।
जिला अधिवक्ता संघ ने बुधवार को शोकसभा कर संघ के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता संतोष निगम के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने पूरे दिन अदालतों में काम नहीं किया। दोपहर बाद अधिवक्ता संघ में शोकसभा की। महासचिव कैलाश सिंह गौतम सहित ब्रजभूषण सिंह गौतम, सुरेंद्र मिश्रा, शिवपूजन सिंह पटेल, बीएम कुशवाहा, जयकरण वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें