फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के सात अध्यापकों को मिलेगा राज्य पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के हरेक जनपद से एक-एक शिक्षक को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को दिए जाएंगे। प्रदेश के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह ने बुधवार को जारी शासनादेश में प्रदेश के कुल 73 शिक्षक/शिक्षिकाओं की सूची जारी की है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय समिति ने इन शिक्षकों का चयन किया है। मंडल मुख्यालय बांदा में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलेगा। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कनवारा-2 में सहायक अध्यापक हैं।
चित्रकूट में प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह (प्राथमिक विद्यालय, बंभिया, मानिकपुर), हमीरपुर में सहायक अध्यापक अकबर अली (पूर्व माध्यमिक विद्यालय, टिकरौली, सुमेरपुर), महोबा में सहायक अध्यापक अशोक कुमार शुक्ला (प्राथमिक विद्यालय, सिचौरा, कबरई) और जालौन में प्रधानाध्यापक सुश्री व्यंजना सिंह (पूर्व माध्यमिक विद्यालय, छिरिया, सलेमपुर) को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा झांसी में प्रधानाध्यापक डॉ. सुमन गुप्ता (प्राथमिक विद्यालय, कोट, बड़ागांव) और ललितपुर में सहायक अध्यापक हृदयेश देव गोस्वामी (उच्च प्राथमिक विद्यालय, नैनवारा, महरौनी) चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें