फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डेंगू के सात मरीज और मिले, संख्या पहुंची 102

Wed, 04 Oct 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो दिन की छुट्टी के बाद खुले जिला अस्पताल की ओपीडी व पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ रही। सोमवार को 1800 से ज्यादा मरीज अपना इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। पैथोलॉजी में डेंगू जांच के 36 सैंपल लगाए गए। जिनमें सात मरीज डेंगू के मिले। अब तक डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 102 पहुंच गई है। पैथोलॉजी में 325 मरीजों ने जांच कराई।
विज्ञापन

ओपीडी में भी 600 से ज्यादा मरीज वायरल फीवर के पहुंचे। ट्रामा सेंटर में भी 20 से ज्यादा मरीज भर्ती कराए गए। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। फिजिशियन डॉक्टर व बाल रोग विभाग में मरीजों का तांता लगा रहा।
अलग-अलग डॉक्टरों की ओपीडी में तकरीबन 600 मरीज वायरल फीवर के पहुंचे। पैथोलॉजी में पंजीयन का एक ही काउंटर होने से महिला व पुरुष मरीजों की बाहर तक लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें