बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सात लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर सभी को उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी के पीछे घरेलू कलह है। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी सुंदरलाल ने बताया कि उसके पुत्र बृजनंदन (25) ने घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। इसी तरह से चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी रमाशंकर ने बताया कि उसने घरेलू कामकाज को लेकर पत्नी विमला (25) को डांट दिया था, इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। उधर, नरैनी के शंकर बाजार निवासी इसरार ने बताया कि उसकी पत्नी नौरीन (26), बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी अनिल ने बताया कि उसकी पत्नी शांति देवी (28), देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी शिवाकांत ने बताया कि उसकी पत्नी अश्वरेखा (32), हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के बिलबई गांव निवासी बृजभान ने बताया कि उसके पुत्र राहुल (35) व बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी रामदेव ने बताया कि उसके पुत्र पप्पू (34) ने जहर खा लिया। संवाद