बांदा। जनता दल (यू) महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण समेत मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि अतिरिक्त सूचना अधिकारी बालू कारोबारियों से मासिक धन वसूलती हैं। साथ ही जो माफिया उनकी मांग पूरी कर देते हैं, उनकी तमाम नकारात्मक कृत्यों की जानकारी शासन को नहीं दी जाती। इतना ही नहीं वे शिकायतों को दबाने का प्रयास करती है। इसके अलावा ज्ञापन में जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने अन्य आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने मंडलायुक्त से मामले की गोपनीय जांच कराने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की सच्चाई सामने लाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। बताया कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।