बांदा। डॉ. भीमराव अंबेडकर डिग्री कालेज (नरैनी रोड) में रंगारंग समारोह के बीच जूनियर छात्राओं ने महाविद्यालय की सीनियर छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान रैंप वाक में किरन गुप्ता ने नात पहना। फिरदौस और सहर बैलून डांस में अव्वल रहीं।
साल के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में विदाई समारोह की धूम रही। महाविद्यालय अध्यक्ष जोया सिद्दीकी ने दीप जलाकर शुरूआत की। छात्रा ऐश्वर्या, वंदना, यासमीन, रुखसार, मंतशा, प्रियंका, रुकइया आदि ने कार्यक्रम पेश किए। किरन गुप्ता को प्रबंधक जुबैरुद्दीन सिद्दीकी ने ताज पहनाकर सम्मानित किया।
प्रवक्ता पंकज द्विवेदी ने गीत गाया। प्रवक्ता डॉ.देवेंद्र नामदेव और डॉ.शिवऔतार ने सभी संबोधित किया। शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। प्रबंधक ने बताया कि महाविद्यालय में फुल वाईफाई कैंपस संचालित करके एसी कक्षाएं और डिजिटल कोर्स शुरू होगा। समारोह का संचालन छात्रा सुमैला फात्मा व प्रज्ञा ने किया।
इस मौके पर मोहम्मद अरशद, एजाजुद्दीन, हिमांशु शुक्ला, राम गोपाल, संतोष कुशवाहा और डॉ.राममिलन महाविद्यालय की छात्रा दीपा सिंह, नेहा, अमरीन, प्रियंका, शीबा, आफरीन आदि शामिल रहीं।