बांदा। महिलाओं और बालिकाओं पर बढ़ती हिंसा पर एसीडी स्टूडियो ने बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देना शुरू किया है। बड़ी संख्या में बालिकाएं और किशोरियां यह प्रशिक्षण स्टूडियो में प्रतिदिन ले रही हैं।
विज्ञापन
निर्देशक रश्मी गुप्ता निशा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा में माहिर होना जरूरी है। हर बेटी को रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेना होगा।