कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते छात्र नेता।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। मेरिट लिस्ट में लेट-लतीफी से नाराज छात्रों ने गुरुवार को कालेज प्रशासक को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। मांग की कि मेरिट की दूसरी लिस्ट शीघ्र चस्पा कराई जाए। छात्रों ने कलेक्ट्रेट में दिए ज्ञापन में कहा कि दूसरी लिस्ट के लिए रोज टरकाया जा रहा है।
दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। जबकि यूनिवर्सिटी के अन्य कालेजों में दूसरी और तीसरी सूची चस्पा कर दी गई है। लेकिन जेएन डिग्री कालेज में यह चस्पा नहीं की जा रही। छात्रों में अभय प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह, शशांक सिंह, भूपेंद्र निषाद आदि शामिल रहे।