फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुनीम को सोता देख चोरों ने पार किया गोलक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। मुनीम को सोता देख चोरों ने दुकान में रखा गोलक पार कर दिया। उसमें बिक्री का कैश लगभग 40 हजार रुपये था।
विज्ञापन

बदौसा कस्बा निवासी दयानंद गुप्ता की महामाई ट्रेडर्स के नाम से हड़हामाफी रोड में दुकान है। छह अप्रैल की दोपहर दुकान में मुनीम भाऊराम कुशवाहा अकेले थे। अचानक मुनीम की आंख लग गई। मुनीम को सोता देख बाइक से आए चोरों ने घात लगाकर दिन दहाड़े दुकान की गोलक जिसमें बिक्री का करीब 40 हजार रुपये था को लेकर भाग निकले। चोरी की वारदात का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन

मुनीम की जब आंख खुली तो कैश पेटी गद्दी से गायब देख होश उड़ गए। उसने तुरंत फर्म के मालिक को फोन करके बुलाया।फर्म मालिक ने डायल- 112 डायल किया। प्रभारी निरीक्षक थाना बदौसा सविता सिंह को जानकारी दी। एसआई बीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, रामनरायण, प्रवेश कुमार ने घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। सभी दुकानदारों के सीसी टीबी फटेज खंगाले हैं। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें