फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संतान न होने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)। शादी के 20 वर्ष गुजर जाने के बावजूद संतान न होने से परेशान युवक ने शनिवार को दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर को खेत से घर लौटी पत्नी ने पति का शव फंदे पर लटकते हुए देखा तो चीख पड़ी।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के मजरा वंशी भाट का पुरवा निवासी राजू (42) ने शनिवार को दोपहर को घर की रसोई में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के कुछ देर बाद ही खेत से घर लौटी पत्नी सगुना ने देखा तो पति का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर वह रो पड़ी। पड़ाेसी और परिजन मौके पर पहुंच गए।
पत्नी ने बताया कि शादी के 20 वर्ष गुजर जाने के बाद संतान न होने के कारण उसके पति परेशान रहते थे, मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। उनका ग्वालियर में इलाज भी कराया जा रहा था। हालत में सुधार नहीं हुआ। संतान न होने से परेशान होकर उसके पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें