फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने देखी कोतवाली, कोतवाल से पूछे सवाल

Fri, 14 Dec 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षण से पूछताछ करते प्रदेश सरकार के सचिव पंधारी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले नोडल अधिकारी और प्रदेश के वाह्य सहायतित विभाग के सचिव पंधारी यादव ने गुरुवार को भी निरीक्षण का किया।  उन्होंने  सुबह शहर कोतवाली का लगभग 45 मिनट निरीक्षण किया। मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार देखा। डीएम हीरा लाल और एसपी गनेश प्रसाद साहा भी मौजूद थे।  

विज्ञापन


उन्होंने इंस्पेक्टर एके सिंह से कई सवाल किए। डीएम हीरा लाल के सवाल पर एसपी गनेश प्रसाद साहा ने बताया कि शहर कोतवाली में पिंक टॉयलेट और महिला पुलिस कर्मियों के आवास की समस्या है। डीएम ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर देने को कहा। यह भी कहा कि हर थाने की 10 समस्याएं पूछी जाएं। सचिव ने बड़ोखर ब्लाक के जमुनीपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की फरियादें सुनीं।

घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को खबरदार किया कि शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के चार लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी। डीएम ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं पूछीं और गांव में अभियान चलाकर सफाई के निर्देश दिए। सदर तहसील के पुराने मामलों को तत्काल निपटाने के लिए एसडीएम थमीम अंसारिया को निर्देशित किया। 
विज्ञापन


तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक नोडल अधिकारी ने तिंदवारी पीएचसी का निरीक्षण किया। सीएमओ डा.संतोष कुमार ने बताया कि यहां 164 आशाएं और एएनएम हैं। सचिव ने इन सभी का भुगतान समय से न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सचिव के साथ भ्रमण में सीडीओ हीरालाल, एसडीएम थमीम अंसारिया, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, सीओ राघवेंद्र सिंह, डीपीआरओ संजय यादव, डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार, डीएसटीओ संजीव सिंह बघेल, सीडीओ के स्टेनो अनूप रावत और अपर सूचना अधिकारी शारदा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें