फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Dec 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। शिक्षकों की वेतन से आयकर की अग्रिम कटौती और ऋण की किश्तें काटने की मांग लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह परिहार और जिला मंत्री देशराज सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस हिफजुर्रहमान से मुलाकात की। ज्ञापन में कहा कि माध्यमिक शिक्षकों को ई-पेमेंट के जरिये वेतन मिल रहा है लेकिन उनके वेतन से सहकारी समिति को ऋण की किश्तें और आयकर की अग्रिम कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


 इससे शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शिक्षकों ने वेतन भोगी सहकारी समिति के ऋणों की कटौती वेतन की किश्तों से काटने और आयकर की अग्रिम कटौती भी वेतन से करने की मांग डीआईओएस से की। साथ ही डीएवी इंटर कॉलेज में निलंबित शिक्षक वीरेंद्र को 75 फीसदी गुजारा भत्ता देने के लिए प्रधानाचार्य को आदेशित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, पतिराखन सिंह, देवव्रत पांडेय, रंगनाथ पांडेय, शिवसेवक धतुरहा, जितेंद्र बहादुर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें