फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइकों की भिड़ंत में दूसरे घायल ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दूसरे घायल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

महोबा जिले के कबरई थाना निवासी हरिकृष्ण (35) अपनी पत्नी रंजना (28) को नि:संतान होने का इलाज करने के लिए करतल क्षेत्र के देवी स्थान में गए थे। देर शाम बाइक से घर लौटते समय लहुरेटा गांव के पास नरैनी की तरफ से जा रहे बाइक चालक कालिंजर थाना क्षेत्र के खलारी मोहन पुरवा निवासी अनिल पटेल (20) अपने गांव जा रहा था। तभी आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। जिससे दंपति सहित तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस सीएचसी लाई। जहां पर डॉक्टर लवलेश सिंह पटेल ने अनिल पटेल को मृतक घोषित कर दिया। वही गंभीर अवस्था में पति-पत्नी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में देर रात हरिकृष्ण ने भी दम तोड़ दिया। जबकि उनकी पत्नी रंजना को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया है। हरिकृष्ण के पिता रामसेवक ने बताया कि चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मजदूरी करता था। एक बीघा जमीन है। उधर, अनिल पटेल पढ़ाई कर रहा था। दो भाइयों में छोटा था। नरैनी कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें