फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पीजी कॉलेज में एमए और एमकाम की दूसरी मेरिट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सोमवार को एमए और एमकाॅम की दूसरी मेरिट सूची जारी की गई है। एमए में सामान्य वर्ग की 55 प्रतिशत व एमकाम में 63.25 प्रतिशत मेरिट गई है। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से 29 अगस्त तक दाखिले लेने को कहा है।
विज्ञापन

अतर्रा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को एमए व एमकॉम प्रथम वर्ष के मेरिट सूची का बेसब्री से इंतजार था। एमकॉम जनपद के चुनिंदा कॉलेजों में ही है। इसलिए यहां दाखिले को लेकर मारामारी रहती है। कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को दोनों कक्षाओं की मेरिट सूची चस्पा कर दी है। परास्नातक एमए राजीनति विज्ञान में सामान्य वर्ग की सूची 55 प्रतिशत गई है। अति पिछड़ा वर्ग में 53.30 प्रतिशत, अनुसूचति जाति में 36 प्रतिशत मेरटि गई है। वहीं एम कॉम में सामान्य वर्ग की 63.25 प्रतिशत मेरिट आई है।
अति पिछड़ा वर्ग में 61.30 व अनुसूचित जाति में 41.40 प्रतिशत मेरिट आई है। इसके अलावा समाजशास्त्र में भी यही मेरिट है प्राचार्य डॉ.अवधेशचंद्र मिश्र ने कहा है कि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को संबंधित विभागाध्यक्ष से संपर्क कर निर्धारित समय में प्रवेश लेना होगा। सभी सीटें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर भरी जाएंगी। मंगलवार से 29 अगस्त तक इस मेरिट के प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें