फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी के होते चोरी से की दूसरी शादी, महिला ने की शिकायत

Sun, 28 Sep 2025 04:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। पत्नी के होते हुए बिना संबंध विच्छेद के पति ने चोरी से दूसरी शादी रचा ली। पीड़िता ने कोतवाली सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोपी पति के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।कोतवाली क्षेत्र के करतल निवासी सीलम कुशवाहा ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में अतर्रा कस्बे के लेखपाल कालोनी निवासी आशीष कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति समेत ससुरालीजन दहेज की मांग कर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित ने नरैनी कोतवाली पुलिस को पत्र देकर दहेज अधिनियम सहित मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। विवेचक रवि कुमार ने सिर्फ पति को दोषी ठहराया गया। बाकी सभी को विवेचना में बाहर कर दिया। पीड़िता ने बताया कि मुकदमे के दौरान पति आशीष कुमार ने 24 सितंबर दिन बुधवार को चित्रकूट स्थित गायत्री मंदिर से नरैनी कस्बे के निवासी चुन्नू कुशवाहा की लड़की के साथ शादी रचा ली। पीड़ित सीलम कुशवाहा और उसके परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा और कोतवाली पुलिस सहित उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें