फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के गोद लिए गांव में घरों में पानी घुसा

Wed, 11 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी (सदर) का गोद लिया पपरेंदा गांव की दलित बस्ती में जल भराव है। कच्चे मकान गिर जाने का खतरा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण हो रहा है। दोनों तरफ मिट्टी डाल दी गई। इससे नालियां बंद हो गई हैं।
विज्ञापन


गांव के पानी का निकास ठप हो गया है। यह दलित बस्ती चिल्ला रोड किनारे आबाद है। हैंडपंप भी गंदे पानी में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो हफ्ते पूर्व नाली बंद होने की शिकायत डीएम, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन और तहसील दिवस में की थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गांव को गोद लेने वाले एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह  हालात देखने के बाद पंपिंग सेट से पानी निकलाने का आश्वासन देकर चले गए। फिर सुध नहीं ली। ग्रामीण राजबहादुर, चंद्रपाल, हीरा लाल, श्रीकृष्ण, बल्लू, राकेश, सुधा देवी, रामखेलावन आदि ने शीघ्र पानी निकास न कराने पर चक्का जाम और अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें