उप जिलाधिकारी (सदर) का गोद लिया पपरेंदा गांव की दलित बस्ती में जल भराव है। कच्चे मकान गिर जाने का खतरा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण हो रहा है। दोनों तरफ मिट्टी डाल दी गई। इससे नालियां बंद हो गई हैं।
गांव के पानी का निकास ठप हो गया है। यह दलित बस्ती चिल्ला रोड किनारे आबाद है। हैंडपंप भी गंदे पानी में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो हफ्ते पूर्व नाली बंद होने की शिकायत डीएम, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन और तहसील दिवस में की थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गांव को गोद लेने वाले एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह हालात देखने के बाद पंपिंग सेट से पानी निकलाने का आश्वासन देकर चले गए। फिर सुध नहीं ली। ग्रामीण राजबहादुर, चंद्रपाल, हीरा लाल, श्रीकृष्ण, बल्लू, राकेश, सुधा देवी, रामखेलावन आदि ने शीघ्र पानी निकास न कराने पर चक्का जाम और अनशन की चेतावनी दी।