नरैनी। थानाक्षेत्र गिरवां के गांव हुसैनपुर कलां निवासी व ग्राम प्रधान के पति संतराम शिवहरे ने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि बीते 14 जुलाई को गांव के नंदी माता मंदिर परिसर में सार्वजनिक बैठक चल रही थी, इसी दौरान आरोपी राजकुमार शराब के नशे में वहां पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। बताया कि पत्नी पूनम की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जानमाल की धमकी दी। (संवाद)