फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज के लिए सीडीओ को घेरा

Mon, 17 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
राशन न मिलने पर सीडीओ से शिकायत करने आए उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के 10 माह बाद भी राशन न मिलने परेशान गरीबों ने सोमवार को सीडीओ का घेराव किया। सूची में नाम फीड कर राशन दिलाने की मांग की। अव्यवस्था के खिलाफ नारे लगाए। सीडीओ ने डीएसओ को बुलाकर जल्द राशन दिलाने का निर्देश दिया। डीएसओ ने कर्मियों को बुलाया और सभी के नाम लिखाकर चलता कर दिया।
विज्ञापन



ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद राशन नहीं मिल रहा है। सोमवार को लगभग सौ उपभोक्ता एकजुट होकर सीडीओ के विकास भवन स्थित दफ्तर जा पहुंचे। सीडीओ का घेराव कर राशन दिलाने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी भी सीडीओ के पास बैठे थे।

खुटला की रश्मि ने कहा कि जांच के नाम पर उनका कार्ड निरस्त कर दिया गया, जबकि वह बेहद गरीब है। आवास विकास की सुनीता रैकवार ने कहा कि परिवार में सात सदस्य हैं, लेकिन एक यूनिट का कार्ड बना है। खाईंपार की दयलिया ने कहा कि सुविधा संपन्न पड़ोसी कोटेदार से राशन ले आते हैं और वह मुंह ताकती रह जाती है।
विज्ञापन


कोटेदार और आपूर्ति विभाग के चक्कर लगाकर थक गई है। सीडीओ ने तत्काल डीएसओ को बुलवाया और बातचीत की। गरीबों को एनएफएसए में शामिल करने को कहा। यहां से निकलने के बाद डीएसओ कुमार निर्मलेंद्रु ने आक्रोश शांत करने के लिए प्रदर्शनकारी महिलाओं के नाम नोट करवाए और चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें