फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने सभी को सुरक्षित निकाला

Sat, 28 Jan 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

अतर्रा थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में भीषण आग लग जाने से लाखों रुपये की स्कूटी जलकर राख हो गईं। दुकान मालिक कृष्ण गोपाल गुप्ता ने बताया कि 11 स्कूटी, 20 टायर, चार्जर बैटरी, 25 लैपटॉप, पार्टस, कैमरा, फर्नीचर जल गया।
विज्ञापन
फोटो 27 बीएनडीपी 16- आग लगने से शो रूम में जली स्कूटी। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से लाखों रुपये की स्कूटी जलकर राख हो गईं। आग में फंसे मकान मालिक समेत आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों को कड़ी मशक्कत से भवन से निकाला गया।

विज्ञापन

कस्बे के आजाद नगर स्थित गिरीश कुमार चौरिहा के निचले तल पर किराये से इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम खुला है। प्रथम तल में गिरीश अपनी पत्नी कालिंद्री व बहू आरती के साथ रहते हैं। दूसरे तल में आयुर्वेद कॉलेज के छात्र अविनाश तिवारी, आयुष उपाध्याय व अरविंद यादव रहते हैं।
गुरुवार की देर रात अचानक शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इससे ऊपरी मंजिल पर रहने वाले सभी लोग फंस गए। आग की लपटों और इलेक्ट्रिक स्कूटी की गैस के कारण पूरे मकान में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने सभी लोगों को बाहर से सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक कृष्ण गोपाल गुप्ता निवासी एचवारा ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कोतवाली पुलिस में दी तहरीर में उन्होंने 11 स्कूटी, 20 टायर, चार्जर बैटरी, 25 लैपटॉप, पार्टस, कैमरा, फर्नीचर जलने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें