फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कूटी सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल से घर जा रहे स्कूटी सवार प्राइवेट एंबुलेंस संचालक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। रात में हुए हादसे में परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के नुनिया मोहाल कटरा मोहल्ला निवासी शंकर (34) प्राइवेट एंबुलेंस का संचालक था। मंगलवार की रात 11 बजे करीब वह जिला अस्पताल से स्कूटी में अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

क्योटरा मोहल्ले के तिराहे पर सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शंकर गंभीर घायल हो गया। हादसे की जानकारी लगने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बड़े भाई आशीष उर्फ मोहन ने बताया कि दो भाइयों में छोटा था। घर में पत्नी डॉली व दो पुत्र हैं।
भाई ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाली बोलेरो ने एक-दो और लोगों को भी टक्कर मारी थी। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें