बबेरू/अतर्रा/तिंदवारी। ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षक, अभिभावकों और बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बबेरू में एजूकेशन सेंटर में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को आगे बढ़ाएं और बच्चों में गुरुओं के सम्मान की अलख जगाएं। खंड शिक्षाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, कैलाश सिंह व डॉयट प्राचार्य बीके सिंह ने भी संबोधित किया। प्राथमिक विद्यालय, भभुवा के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पेश किया। 64 शिक्षकों व अभिभावकों और बच्चों को प्रमाण पत्र दिए। राकेश शिवहरे ने स्वागत किया। डॉयट प्रवक्ता डॉ.रवि चौरसिया, चंद्र प्रकाश, डॉ.सौरभ आर्या, दिलीपचंद्र, सूरजपाल यादव सहित राकेश शिवहरे, जोगिंदर सिंह चौहान, श्रीधर गुप्ता, रंजना यादव, इंदु प्रभा आदि उपस्थित रहे।
अतर्रा संवाद के मुताबिक बीआरसी महुआ में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजा यादव व खंड विकास अधिकारी वीर सिंह ने मिशन प्रेरणा के तहत सूची, तालिका एवं लक्ष्य पर चर्चा की। 20 शिक्षकों व 20 प्रेरक बच्चों को सम्मानित किया गया। संचालन इंद्रवीर ने किया। सुनील, वैशाली गुप्ता, सुधा सिंह, जयनारायण श्रीवास, सुरभि, कौशिक, राजकुमार पांडेय, दिनेश आदि मौजूद रहे।
तिंदवारी में इंटरनेशनल स्कूल में विधायक ब्रजेश कुमार प्रजापति ने 20 अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बीईओ राजेंद्र कुशवाहा ने मिशन प्रेरणा के बारे में बताया। मुन्नी देवी, अमित कुमार यादव, धमेंद्र पाल, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य अपर्णा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। संचालन अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव व मंत्री इंद्रजीत निषाद ने किया। मधुसूदन दास इंटर कॉलेज, जसपुरा में भी विधायक श्री प्रजापति व खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुंवर पटेल ने मिशन प्रेरणा की जानकारी दी। अध्यक्ष राजवीर सिंश्ह, चंद्रमोहन साहू, छोटे बाबू, राजेंद्र प्रसाद आदि ने संबोधित किया। रामचंद्र शिवहरे, शीतल प्रसाद, राकेश सिंह, संतोष सिंह, अंजली यादव, मंदाकिनी आदि शामिल रहे। उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेला पुरवा (ओरन) में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी व खंड शिक्षा अधिकारी (बिसंडा) राजीव प्रताप सिंह तोमर, भूरेलाल, संगीता, राजकुमार, अमित व विनोद दीक्षित ने अपने अनुभव साझा किए। इंद्रपाल, विमल, शिव कुमार यादव, गौरव गौतम, अभिषेक तोमर, सुरेंद्र पांडे, अमित पाठक, कामता प्रसाद, बोधराज यादव आदि उपस्थित रहे।
-----------