फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के आश्रित सम्मानित, प्रभात फेरियों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मियां बरौली गांव में चौरी चौरा शताब्दी समारोह में शहीद संतोष सिंह की प्रतिमा पर नोडल अधिकारी एसडीएम सौरभ शुक्ला, शहीद की पत्नी विनोदा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण किया। पत्नी को स्मृति चिह्न, शाल व नारियल देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंठा व मियां बरौली की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व फौजी इंद्रपाल कुशवाहा, रामराज यादव, मुन्ना लाल यादव, चंदराज, अर्जुन सिंह, भूपेंद्र सिंह, उमेश कुमार, गीता देवी, हर्ष कुमार आदि रहे। संचालन कमल यादव ने किया। सिमौनी गांव में शहीद वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के स्मारक पर नोडल अधिकारी परवेज खां व एडीओ पंचायत सूरजपाल यादव को उनके माता-पिता को स्मृति चिह्न, शाल, नारियल दिया। अध्यापक संजय सिंह, पूर्व सैनिक वंशराज, दिनेश यादव, कुंवर पाल ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। पल्हरी गांव में बीडीओ डॉ.प्रभात कुमार द्विवेदी ने शहीद राम भवन प्रजापति की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण किया। शहीद की पत्नी भूरी देवी को स्मृति चिह्न दिया। राकेश सिंह, अजय कुमार, हरी नारायण, रवि मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतर्रा। भुसासी गांव में एसडीएम जेपी यादव व सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने शहीद हिमांचल सिंह स्मारक में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद की पत्नी कुशल कुमारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रभात फेरी निकाली गई। भाजपा नेता संजय सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज, शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संत विवेकानंद विद्या पीठ, तुलसी फ्लावर गार्डन, पीजी कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज आदि में सामूहिक वंदेमातरम गाया गया। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, रमेशचंद्र त्रिवेदी, डॉ. विनोद त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव, डॉ. सीके राजपूत, अनिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। खुशी, राखी, स्नेहा, श्रीया, परी, संध्या, माही, खुशी, अंजली, पायल,पूजा आदि ने वंदेमातरम गाया।
नरैनी। नगर पंचायत कार्यालय में शहीद लांस नायक सुरेंद्र कुमार के बेटे धर्मेंद्र कुमार व भाई राजेंद्र कुमार को नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा ने स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। बेथेल मिशन इंटर कॉलेज, दीनदयाल पांडे इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय प्राचीन, कन्या प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, ईओ अमर बहादुर ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मटौंध। शहीद अजीत कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद की पत्नी रानी देवी को नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी सुधीर ङ्क्षसह व तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने शाल भेंटकर सम्मानित किया। राजकीय इंटर कॉलेज व परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। ईओ विजय बहादुर, अवधेश कुमार शुक्ला, जीतेंद्र कुमार, राघवेंद्र पांडेय, स्वर्ण सिंह, कैलाश, अभिषेक सरजू आदि मौजूद रहे।
तिंदवारी। प्राथमिक विद्यालय खैरिहार में शहीद सूरजपाल ङ्क्षसह की पत्नी पान कुंवर को बीडीओ अमित कुमार व शिक्षक संघ अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव ने शाल ओढ़ाया और पुष्प गुच्छ दिए। रिटायर्ड सूबेदार मेजर वीरेंद्र ङ्क्षसह समेत पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। शिक्षक राजेंद्र श्रीवास्तव, सत्यवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरीओम ङ्क्षसह, प्रदीप सिंह, म्यान सिंह, उर्मिला परिहार, कल्पना सिंह, सुनीता देवी, मयंक मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, बासिलपुर गांव में शहीद जगराम सिंह की प्रतिमा में पुष्प अर्पित किए। शहीद की पत्नी प्रेमा देवी को नोडल अधिकारी गीता सिंह, ग्राम विकास अधिकारी पुष्पा प्रियदर्शनी ने स्मृति चिह्न व शाल भेंट की। शेष नारायण मिश्रा, रामप्रकाश ओझा, विश्वदीप, रवि पटेल,शिवविलास सिंह आदि मौजूद रहे।
कमासिन। शहीद कमल किशोर के आवास पर पुष्पाजंलि दी गई। विनोबा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। वंदे मातरम गाया। छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। रामकृष्ण द्विवेदी और थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने शहीद को सलामी दी। ब्लॉक परिसर में शहीद के परिजन विपिन बिहारी, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, अवधेश कुमार, विनय कुमार, आशीष, कल्लू का स्मृति चिह्न व शाल देकर सम्मान किया। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रभाकर पटेल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश ङ्क्षसह, रामप्रकाश बडग़ैया आदि रहे। ओदहा गांव में शहीद उदय भान सिंह के परिजनों का सम्मान कर पुलिस ने सलामी दी। जसपुरा में प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए 40 शहीदों को थाने के पास स्थित स्मारक में श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम रामकुमार, थाना इंसपेक्टर पंकज कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। थाना स्टाफ ने बच्चों को टॉफी बांटी। सुबह प्रभात फेरी रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार पटेल सहित शिक्षक नेता राजवीर सिंह, ग्राम प्रधान तोप सिंह व कस्बावासी उपस्थित रहे।
----------------
फोटो-04बीएनडीपी-17 : शहीद उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते थाना प्रभारी, बीडीओ, परिजन व समाजसेवी आदि।
बिकरू कांड के शहीद उपाधीक्षक को श्रद्धांजलि
बांदा। बिकरू (कानपुर देहात) में विकास दुबे के हमले में शहीद हुए स्थानीय सहेवा (बांदा) गांव के मूल बाशिंदे और पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा को उनके गांव में श्रद्धांजलि दी गई। गिरवां थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने पुलिस की ओर से सलामी दी। गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि में खंड विकास अधिकारी (महुआ) लवकुश कुमार, एडीओ वीर सिंह, वीडीओ शशि प्रकाश सिंह, समाजसेवी उमाशंकर पांडेय, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष भवानीदीन, प्रधानाध्यापक शालिनी कनौजिया और शहीद उपाधीक्षक के भाई राजीव मिश्र व रामाधिदत्त मिश्र ने चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
-------------
निबंध व भाषण प्रतियोगिता
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई। इरा खान, मेधा मिश्रा, वैष्णवी शुक्ला, स्वाती यादव, शबाना, अनुष्का द्विवेदी आदि शामिल हुईं। भाषण में मेधा मिश्रा प्रथम, इरा खान द्वितीय व वैष्णवी शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने चौरी-चौरा कांड के बारे में बताया। जेपी सिंह व डॉ.शशिभूषण आदि रहे।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें