बांदा। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आनंद कुमार सिंह की मौजूदगी में स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। उधर, कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों तथा शिक्षण संस्थाओं ने भी जयंती पर जगह-जगह आयोजन किए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा इकाई ने सरस्वती बालिका विद्या मंदिर (केन पथ) ने जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में गोष्ठी की। विभाग सह संयोजक बृजेश अवस्थी सहित मोहिल, जिला संयोजक विवेक भदौरिया, विज्ञा मिश्रा, प्रधानाचार्य अमिता सिंह, सुरेंद्र त्रिवेदी, दिव्यांशु मिश्रा आदि शामिल रहे। परिषद ने राजादेवी डिग्री कालेज, जेएन डिग्री कालेज, राजकीय मेडिकल कालेज, नटराज संगीत महाविद्यालय में भी गोष्ठियां कीं। इस मौके पर परिषद पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में युवा दिवस पर पुरातन छात्र परिषद की बैठक हुई। परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी (अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ) ने परिषद का उद्देश्य बताया। अगली कार्ययोजना की रूपरेखा तय की गई। पुरातन छात्रों ने अपने संस्मरण सुनाए और अनुभव बताए। इस मौके पर प्रबंधक विजय कुमार, अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य शिवबली सिंह आदि मौजूद थे। संचालन श्यामजी निगम ने किया।
आदर्श बजरंग इंटर कालेज में वित्त लेखाधिकारी अभिषेक यादव की उपस्थिति और प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। रमेशचंद्र सिंह, कैलाशचंद्र द्विवेदी, योगाचार्य रमेश राजपूत आदि ने संबोधित किया। आरएन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज (गंछा रोड) में जयंती पर नवीन बीएड सत्र की शुरुआत हुई। डा. ओमकार चौरसिया और जेएन कालेज के प्रो. सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव समेत प्रबंधक राजेश दुबे व प्राचार्य अजय पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन कहकशां खातून ने किया।
इस मौके पर संदीप, अभिषेक राना, धीरू पांडेय आदि मौजूद थे। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर ने स्वामीजी के चित्र पर फूल चढ़ाए और उनके जीवन पर चर्चा की। छात्र-छात्राएं और स्टाफ मौजूद रहा। गणेश भवन में पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट के आयोजन में निदेशक रमाकांत द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा सहित ज्योत्सना सिंह, कैलाश, आशीष आदि ने संबोधित किया।
कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने स्वामी विवेकानंद के चित्र में माल्यार्पण कर संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. वीके सिंह, केएस तोमर, डॉ. एके चौबे, डॉ. देव कुमार, डॉ. जीएस पवार बागवानी, डॉ. एसवी द्विवेदी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. चंद्रकांत तिवारी, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. मुकेश मिश्रा, डॉ. बीके गुप्ता आदि मौजूद थे। खानकाह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दरक्शा बेगम, मिशन शक्ति प्रभारी शहाना खान, शाहिद वली खां, जमीर अहमद, कृष्णकांत पांडेय, अजीत सिंह, तारिक मंसूर खां, शफकत अली, उत्तम सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन मोहम्मद बाकर ने किया।
इंसेट---
फोटो परिचय-2आर : युवा गोष्ठी को संबोधित करतीं प्रधानाचार्य डा.शशि मिश्रा।
महिला कालेज में प्रतिभाओं को सम्मान
राजकीय महिला महाविद्यालय में संगीत विभाग द्वारा छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह में नृत्य और गायन प्रतियोगिता हुई। निर्णायक कथक गुरु श्रद्धा निगम रहीं। नृत्य में सुप्रिया गुप्ता प्रथम, अनुष्का द्विवेदी व राशिका ठाकुर द्वितीय, सीमा सिंह तृतीय रहीं। ऋचा मिश्रा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। गायन में जागृति गुप्ता प्रथम, शिवानी वर्मा द्वितीय व काजल सविता तृतीय रहीं। संचालन ज्योति मिश्रा ने किया। इस दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. राजनारायण, डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. जय चौरसिया, डॉ. जेबा खान, जयप्रकाश ङ्क्षसह, डॉ. माया वर्मा, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. सपना सिंह, डॉ. अंकिता तिवारी आदि मौजूद थे। राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर खुर्द में प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा की अध्यक्षता में युवा दिवस मनाया गया। छात्रा नीलम ने प्रश्नोत्तरी से जानकारी दी। विमला रानी ने संचालन किया। अमित व सलमान की देखरेख में भाषण में हिमांशु प्रथम, मनीष द्वितीय, प्रद्युम्र तृतीय रहे। सुनीता के निर्देशन में निबंध में कुलदीप प्रथम व शिवशंकर द्वितीय रहे। भोला ने कविता पाठ किया।
इंसेट---
युवा मोर्चा ने 25 उद्यमियों को सम्मानित किया
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अतुल मोहन के नेतृत्व में जिले के 25 युवा उद्यमियों को युवा दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, विधायक प्रकाश द्विवेदी व बृजेश प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, लवलेश सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, बालमुकुंद शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, मनोज पुरवार, पंकज रैकवार, अल्पसंख्यक मोर्चा आरिफ खां, दिलीप गुप्ता, निखिल सक्सेना आदि मौजूद थे। विश्व हिंदू महासंघ की जिला व नगर इकाई ने सामाजिक समरसता बाइक रैली निकाली। जेएन कालेज में विवेकानंद की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। प्रदेश सदस्य राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष मुकेश शिवहरे, मंडल प्रभारी कृष्ण पाल सिंह चौहान, जिला प्रभारी दीपक सेन, नगर अध्यक्ष सुशांत आदि शामिल रहे।
इंसेट---
श्रेष्ठ कार्य करने वाली छात्राएं सम्मानित
अतर्रा। राष्ट्रीय युवा दिवस पर ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने श्रेष्ठ कार्य करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेशचंद्र द्विवेदी, हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी, संत विवेकानंद विद्या मंदिर प्रबंधक अनिल मिश्रा, संचालक अंजनी मिश्रा, तुलसी फ्लावर गार्डन स्कूल प्रधानाचार्य जुगुल सोनी, लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल प्रबंधक सूर्यभान त्रिवेदी, डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला, डॉ. आशुतोष तिवारी आदि ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग में जयंती मनाई गई। डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. अनंत त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालेश्वर प्रसाद, डॉ. तरुण शर्मा, संचालक डॉ. ब्रजनाथ पांडेय आदि मौजूद थे। (संवाद)