बरगदाही अमावस्या पर बरगद के पेड़ की परिक्रमा करतीं श्रद्धालु महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। शनिवार को बरगदाही अमावस्या मनाई गई। सुहागिनों ने श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा की। बरगद में कच्चा सूत लपेटकर 108 परिक्रमा लगाईं। पति की लंबी उम्र की कामना की। बलखंडी नाका, दुर्गा बाजार, न्यू मार्केट, आवास विकास, कटरा, पद्माकर चौराहा, बाबूलाल चौराहा, इंदिरा नगर, कालूकुआं, गायत्री नगर आदि स्थानों पर बरगद के पेड़ तले श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ ज्यादा रही।
व्रत रखकर परिक्रमा करने के लिए नवेली दुल्हनों में खासा जोश रहा। रविवार को भी कुछ महिलाएं वट वृक्ष के फेेरे लगाएंगी। उधर, पंडित उमाकांत त्रिपाठी ने हिंदू पंचांग के हवाले से बताया कि वट सावित्री व्रत पूजन रविवार को भी है। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक मढ़ी दाई मंदिर परिसर, औगासी रोड, बबेरू रोड, बांदा रोड, कमासिन रोड और अतर्रा रोड में सजीधजी महिलाओं ने वट वृक्ष के फेरे लगाकर पति की उम्र दराजी की दुआ मांगी।