फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का भाव देगा हमें पहचान

Sun, 03 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। प्रौद्योगिकी व आधुनिकता के युग में हमारे बीच ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का भाव समाहित रहा तो हम विश्व परिदृश्य में अपनी खास पहचान बनाएंगे। ये बात राजकीय महिला डिग्री कालेज की प्रवक्ता डॉ. सहीबा रहमानी ने स्वलिखित ‘प्रौद्योगिकी एवं उत्तर आधुनिक समाज’ पुस्तक के विमोचन समारोह में कही।  
विज्ञापन


विमोचन समारोह महाविद्यालय में ही हुआ। पंडित जेएन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ला ने पुस्तक के विमोचन की रस्म अदा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान संदर्भ में वस्तुस्थिति को देखते हुए यह पुस्तक काफी उपयोगी साबित होगी।

पुस्तक के सह संपादक डॉ. जय कुमार चौरसिया, अजय कुमार मिश्र, डॉ. शशिभूषण मिश्र व डॉ. पकंज सिंह हैं। वह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रभा श्रीवास्तव ने कहा कि यह पुस्तक सामरिक परिस्थितियों में मील का पत्थर साबित होगी। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अश्विनी शुक्ला, कवि नरेंद्र पुंडरीक, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बाबूलाल गुप्त, डॉ. रामचंद्र सरस इत्यादि समारोह में उपस्थित थे। आभार डॉ. पंकज सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें