फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर के पास ही बनेगा अंडरब्रिज

Wed, 15 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के पास इसी स्थान पर बनना है रेलवे अंडरब्रिज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। रेलवे लाइन पार करने के लिए कचहरी के पास अंडरब्रिज निर्माण का बंद पड़ा काम जल्द शुरू होगा। अंडरब्रिज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गेट के सामने बनाया जा रहा है। इसकी लागत दो करोड़ 12 लाख रुपये से भी अधिक है। कचहरी रेलवे क्रासिंग बंद होने से कलेक्ट्रेट, कचहरी, तहसील, अदालत, अस्पताल, विकास भवन इत्यादि कार्यालयों की तरफ आने-जाने वाले लोगाें को परेशानी हो रही है। इसके लिए लंबे अरसे से कचहरी के आसपास अंडरब्रिज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


पहले जहीर क्लब से होकर अंडरब्रिज प्रस्तावित था, लेकिन इसका विरोध हुआ। इस पर क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास अंडरब्रिज निर्माण की बात चली। यहां के लोगों ने भी विरोध किया। अंतत: रेलवे ने केन नदी रेलवे पुल से कुछ पहले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गेट के सामने से पुल निर्माण का निर्णय लिया। पिछले वर्ष इस पर काम भी शुरू हो गया। कुछ दिन काम चलने के बाद ठप हो गया।

इस पर चर्चा होने लगी कि पुल बनेगा या नहीं। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत अब मिली ताजी सूचना से यह स्पष्ट हो गया है कि अंडरब्रिज का निर्माण होगा। आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप शुक्ला (आवास विकास, बांदा) द्वारा मांगी गई सूचना में उत्तर मध्य रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर (महोबा) ने जानकारी दी कि अंडरब्रिज प्रस्तावित स्थान सरस्वती विद्या मंदिर गेट के सामने बन रहा है। निर्माण का काम ठेकेदार ने रोक दिया था। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। यह भी बताया कि ब्रिज की लागत 2,12,34,571 है। ब्रिज का निर्माण 22 फीसदी हो चुका है। यह भी बताया कि अंडरब्रिज संकट मोचन मंदिर के पास प्रस्तावित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें