फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लोडर की चपेट में आकर सराफ की मौत

Wed, 24 May 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जेवर खरीदकर बांदा से अतर्रा बाइक पर साथी के साथ पीछे बैठकर जा रहे सराफ की लोडर से कुचलकर मौत हो गई। पीछे से टक्कर लगने से वह बाइक समेत गिर गया। पहिया उनके सिर से गुजर गया। वहीं, बाइक चालक को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर दामू गंज निवासी राहुल गुप्ता उर्फ चौधरी (30) की अतर्रा के नरैनी रोड पर ज्वैलर्स की दुकान है। सोमवार को वह बांदा बाजार करने साथी शिवा वर्मा (30) के साथ बाइक से आए थे। रात में बांदा से अतर्रा पहुंचे।
अतर्रा में साईंबाबा मंदिर के पास पीछे से आए लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने राहुल गुप्ता बाइक से उछलकर लोडर के आगे जा गिरे। इससे लोडर के पहिया के नीचे आने से उनका सिर कुचल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे शिवा को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक लोडर समेत मौके से भाग निकला। छोटे भाई हरि गुप्ता ने बताया कि मृतक अविवाहित थे। वे पिता सत्यनारायण गुप्ता के साथ सर्राफा की दुकान में बैठते थे। अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में सर्राफा की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें