फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संतोष 42 वोटों से योजना समिति के सदस्य निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर निकायों से योजना समिति के एक सदस्य (पिछड़ा वर्ग) के लिए रविवार को विकास भवन में मतदान व मतगणना हुई। 133 सदस्यों में से 126 ने मतदान किया। संतोष कुमार राजपूत को 65 मत मिले। प्रतिद्वंदी प्रत्याशी रामप्रसाद सोनी को 41 मत मिले।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय आनंद सरोज ने देर शाम संतोष कुमार राजपूत को 44 वोटों से निर्वाचत घोषित किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि योजना समिति के तीन सदस्यों के लिए अनारक्षित महिला, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग से एक-एक सीट सुरक्षित थी।
इसमें सामान्य महिला पद पर नगर पालिका अतर्रा की उमा व अनूसचित जाति के लिए गोविंद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने से मतदान कराया गया। मतदान सुबह 8 बजे से तीन बजे तक कराया गया। 126 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। करीब चार बजे मतगणना कराई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें