बांदा। श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बीच समापन हो गया। 15वां वार्षिक उत्सव भी मनाया गया।
प्रतिभागी बच्चों ने गणेश नृत्य, दुर्गा गीत, बुंदेलखंडी फाग, नारी, सशक्तिकरण गीत इत्यादि प्रस्तुत किए। विधायक प्रकाश द्विवेदी और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मां विनीता नागपाल व पिता सुभाष नागपाल आदि ने बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सहयोगियों को प्रशस्तिपत्र दिए।
मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा , पुष्कर द्विवेदी , अमित सेठ भोलू सीडीओ के स्टेनो अनूप रावत, भजन व ग़जल गायक पंकज रावत, रजत सेठ, राजकुमार राज सहित प्रशिक्षक दिलशाद खां, दीपाली ओमर, किरन, सत्यनारायण गुप्ता, कैलाश, मनोज, सुप्रिया ओमर आदि मौजूद रहे।
इंस्टीट्यूट निदेशक रानी अंजू दमेले ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. अर्चना भारती ने किया। ओजस्व, आदित्य, कौशल, पंखुड़ी दमेले, शिवा दमेले, रोशनी त्रिपाठी, काजल व सविता रहे। (संवाद)