बांदा। संस्कृत भारती द्वारा 20 दिवसीय ऑनलाइन संस्कृत संभाषण शिविर के समापन पर उत्तर प्रदेश क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. संजीव राय ने कहा कि संस्कृत की सेवा समान रूप से करने के लिए संस्कृत संभाषण करना होगा। संस्कृत का ज्ञान बच्चों को जरूर कराएं।
काशी विद्वत परिषद महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि कई संगठन, संस्थान, संस्कृतशालाएं संस्कृत के लिए कार्य कर रहे हैं। सौरभ त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरुआत की। जिला मंत्री डॉ. रत्नेश त्रिपाठी ने परिचय कराया।
इस मौके पर प्रांत संघ मंत्री विभाग संयोजक डॉ. ईशनारायण द्विवेदी, महोबा जिलाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, फतेहपुर जिला संयोजक ओमदत्त द्विवेदी, कानपुर पश्चिम जिलामंत्री अमित सामवेदी, बांदा नगर मंत्री जानकी शरण शुक्ल, शिवदत्त (अतर्रा) आदि आनलाइन मौजूद थे। संचालन सुप्रिया ने किया। नरैनी नगर संयोजक श्यामसुंदर शर्मा ने आभार जताया।