फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था कम मिली, छह अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी, स्पष्टीकरण तलब

Sat, 20 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल के छह नगरों में सफाई कम पाए जाने पर मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे ने नाराजगी जताई है। साथ ही इन सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


सड़क किनारे अतिक्रमण सख्ती से हटाने और प्लास्टिक पर रोक लगाने के अभियान चलाने के भी आदेश दिए हैं। इसके अलावा वसूली संतोषजनक न मिलने पर चित्रकूट और हमीरपुर के जिला पंचायत एएमए को भी चेतावनी जारी करने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है।

शनिवार को मयूर भवन सभागार में मंडल की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने सभी ईओ को निर्देश दिया कि बाजार, सब्जी मंडी और नगर क्षेत्रों की सफाई नियमित रूप से कराई जाए। कूड़ा डलवाने के लिए शहर से बाहर व्यवस्था की जाए। अगर भूमि नहीं है तो नजदीक के ग्राम प्रधान और लेखपाल से संपर्क करके खाली पड़ी भूमि का प्रस्ताव स्वीकृत कराकर भेजें।
विज्ञापन


आयुक्त ने प्लास्टिक पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया। ईओ से कहा कि इसके लिए एसडीएम-पुलिस का सहयोग लेकर अभियान चलाएं। बांदा शहर समेत अतर्रा, मटौंध, गोहांड, सरीला, कुलपहाड़, खरेला, कबरई आदि नगरों में अतिक्रमण हटाने का काम सुस्त पाए जाने पर इन सभी निकायों के ईओ को चेतावनी जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।

आयुक्त ने जोर देकर कहा कि किसी भी हालत में सड़कों के किनारे अतिक्रमण नहीं होना चाहिए वरना संबंधित ईओ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्ट्रीट लाइट की समीक्षा में आयुक्त ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्रों के मुख्य स्थानों पर कम से कम पांच-पांच सोलर लाइट लगवाई जाएं।

13वें वित्त आयोग के बजट के खर्च में मंडल में प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर आयुक्त ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्य में गुणवत्ता और मानक का ध्यान रखते हुए तेजी लाई जाए। पार्कों में झूले और खेलकूद के उपकरण लगवाएं।

नगर क्षेत्र के लोगों के लिए हर माह दूसरे सोमवार को समाधान दिवस में निकायों से जुड़ीं जन समस्याएं निस्तारित की जाएं। जिला पंचायत चित्रकूट की हाट वसूली शून्य पाई गई। आयुक्त ने वहां के एमए को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। इसी तरह हमीरपुर की वसूली भी संतोषजनक नहीं थी। साथ ही वहां के एएमए बैठक से नदारद थे।

आयुक्त ने एएमए को चेतावनी जारी करने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। मरे जानवरों की खाल निकालकर सड़क किनारे फेंके जाने पर आयुक्त ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी ठेकेदारों को चेतावनी नोटिस जारी करने का आदेश दिया। कहा कि जो ठेकेदार ऐसा करने से नहीं मानते उनका लाइसेंस निरस्त करके जमानत राशि जब्त कर ली जाए।

बांदा में डेंटल ट्रामा सेंटर शुरू
चित्रकूटधाम मंडल में डेंटल ट्रामा सेंटर शुरू हो गया। इसमें डिजिटल ओपीजी मशीन और इंप्लांट सेंटर, रोटरी, आरसीटी मशीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शनिवार को मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे ने बांदा के सिविल लाइन डीएम आवास रोड पर उद्घाटन किया।

चित्रकूट दंत चिकित्सालय निरोग्य दंतधाम के उद्घाटन में आयुक्त ने कहा कि अब यहां के लोगों को दंत चिकित्सा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि आधुनिक मशीनों से जबड़ों में फ्रैक्चर और बीमारियां पता की जा सकेंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.एमएच खां सहित डॉ.मनोज अग्रवाल, डॉ.सौभाग्य अग्रवाल, डॉ.अनस खां, विजय लक्ष्मी तिवारी, आकांक्षा आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें