डिग्री कॉलेज में परीक्षा देते प्रतिभागी।
- फोटो : संवाद
तिंदवारी। कस्बे के रामप्रताप डिग्री कॉलेज में सोमवार को उर्मिला लाइब्रेरी के तत्वावधान में युवा प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें मिरगहनी गांव की संध्या कुशवाहा प्रथम, तिंदवारी के गगनदीप द्वितीय व छविलाल तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा से बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भारत का उद्देश्य युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है। युवा स्वराेजगार के प्रति विशेष ध्यान दें, जिससे अपने साथ दूसरों को भी रोजगार मुहैया करा सकें। पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने युवाओं को जल व प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
अलीगढ़ के डीएसपी राजू निषाद ने सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं की काउंसिलिंग की। कार्यक्रम में आशीष सिंह चंदेल, विवेक सिंह, अनूप तिवारी, आनंदस्वरूप, रमेश साहू, राजू सिंह, आशाराम गुप्ता, अभय प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।