राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से बीएड प्रवेश देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
बांदा। हिंदी के संधि विच्छेद, समास विग्रह, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्नों को हल करने में परीक्षार्थियों को तीन घंटे का समय भी कम पड़ गया। दो पालियों में हुई परीक्षा में परीक्षार्थियों को 100-100 प्रश्नों के उत्तर देने थे। विषय आधारित, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खासा छकाया। परीक्षा देने के बाद निकले परीक्षार्थियों में किसी ने प्रश्न पत्र को सही तो किसी ने कठिन बताया।
रविवार को शहर के चार केंद्रों राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। दोनों पालियों में 1,690 परीक्षार्थियों ने शिरकत की। प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान के प्रश्न ओलिंपिक में कितने गोले के चिह्न होते हैं। रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं कौन सी है जैसे प्रश्न पूछे गए। हिंदी संधि विच्छेद के प्रश्न, समास विग्रह और रीजनिंग के प्रश्नों को हल करने में परीक्षार्थियों का दिमाग चकरा गया। परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण कर जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा की मॉनिटरिंग की गई। एक परीक्षा केंद्र में दो इंस्पेक्टर व महिला व पुरुष कांस्टेबल ड्यूटी में तैनात रहे।
सभी प्रश्नों को हल करना था
कालिंजर, बांदा के निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र सही था। जनरल नॉलेज और हिंदी के प्रश्नों में संधि विच्छेद, समास विग्रह के प्रश्न थोड़े कठिन रहे। सभी प्रश्नों को हल करना था। ओएमआर शीट में गोले भरने में भी समय लग गया।
हिंदी व रीजनिंग के प्रश्न कठिन थे
स्वराज कॉलोनी बांदा की ज्योति ने बताया कि ओएमआर शीट में गोले भरने में समय लगा है। हिंदी और रीजनिंग के प्रश्न थोड़े कठिन थे। इन प्रश्नों को हल करने में समय लगा। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने भी खूब उलझाया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से बीएड प्रवेश देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से बीएड प्रवेश देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद