फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा सांभर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। जंगल से निकलकर एक सांभर बृहस्पतिवार की सुबह कस्बा के अंदर पहुंच गया। सड़क पर सांभर को देखते ही अन्ना जानवरों व आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया। इस बीच सांभर राम जानकी मंदिर के आंगन में घुस गया। इससे मंदिर के पुजारी भी घबरा गए। आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सुबह करीब 6:15 बजे तिगलिया आर्यनगर में अचानक सांभर घुस आया जिसे कुत्तों ने घेर लिया। बचने के लिए सांभर राम जानकी मंदिर में घुस गया। इससे मंदिर के पुजारी सकते में आ गए। कुछ देर तक प्रयास करने के बाद सांभर निकल कर सड़क में दौड़ने लगा। सड़क पर सांभर को दौड़ते देख बाइक सवार व पैदल यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर दुबक गए। सड़क पर सन्नाटा छा गया। कुछ देर बाद सूना देख सांभर रेलवे कालोनी के रास्ते जंगल का रास्ता पकड़ लिया। रानीपुर टाइगर रिजर्व द्वितीय के क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। हो सकता है कि यह जानवर जंगल से भटक कर आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें