फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : पांचवीं बार गुहार लेकर पहुंची वृद्धा, मिला कोरा आश्वासन

Sun, 21 Jun 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी । गोरेमऊ गांव की वृद्धा संपत्तिया प्रजापति ने शनिवार को नीलकंठ सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में अवैध कब्जे की शिकायत की। आरोप लगाया कि उनके घर के सामने स्थित सार्वजनिक कुएं पर गांव के एक व्यक्ति ने बाड़ा लगाकर कब्जा कर लिया है, जिससे ग्रामीणों को पानी भरने में परेशानी हो रही है। वृद्धा ने बताया कि वह इसी समस्या को लेकर पांचवीं बार अधिकारियों के पास पहुंची हैं, लेकिन हर बार की तरह सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिला। (संवाद)
विज्ञापन




सरकारी नाली पर कब्जे की शिकायत



नरैनी । रक्सी गांव के वासुदेव ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव की सरकारी नाली पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से नाली की पैमाइश और पत्थर गाड़ने का कार्य भी कराया जा चुका है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उन्होंने नाली को कब्जामुक्त कराने की मांग की। (संवाद)



सार्वजनिक व निजी भूमि पर कब्जा का आरोप



नरैनी/ अतर्रा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ा गांव के बड़हरा पुरवा की रामभरोसी ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में बताया कि चंद्रनगर मोहल्ला निवासी कुछ लोग जबरन उनकी भूमिधरी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी से जांच व कार्रवाई की मांग की। वहीं अतर्रा तहसील के बीरी बिरहंडा गांव के कैलाश ने एसडीएम राहुल द्विवेदी को सौंपे पत्र में बताया कि गांव के कुछ लोग तालाब की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से अवैध निर्माण करा रहे हैं। इस पर एसडीएम ने कानूनगो को जांच व निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स



तहसीलवार शिकायतों की स्थिति



तहसील कुल शिकायतें मौके पर निस्तारण



नरैनी 116 0



बबेरू 92 7



पैलानी 30 5



सदर 65 7



कुल शिकायतें : 303



मौके पर निस्तारण : 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें