बांदा। जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में युवा निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। गिरवां थाना क्षेत्र की चांदमारी और मुख्यालय के हार्पर क्लब में स्थित शूटिंग रेंज में प्रतियोगिताएं हुईं।
0.22 राइफल (सामान्य वर्ग) में सलमान खां प्रथम, रीतेश सिंह द्वितीय और रोहित जैन तृतीय रहे। अधिकारियों में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और कर्मचारियों में रजाउल मुस्तफा प्रथम रहे। जूनियर में अमय मिश्रा प्रथम, ध्रुव सेठ द्वितीय और रुद्राक्ष शर्मा तृतीय रहे। 0.22 रिवाल्वर-पिस्टल (सामान्य पुरुष) में राकेश पांडेय प्रथम, पवन कुमार निषाद द्वितीय और रुद्राक्ष शर्मा तृतीय रहे। आफीसर वर्ग में विनोद कुमार प्रथम और अजय कुमार द्वितीय रहे। सामान्य महिला प्रतियोगिता में श्वेता प्रथम, इच्छा सिंह द्वितीय और अनुपमा त्रिपाठी तृतीय रहीं। जूनियर पुरुष में पवन कुमार निषाद, मोहम्मद उजैब और अभिषेक द्विवेदी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। जूनियर महिला में इच्छा सिंह को पहला, पलक निगम को दूसरा और अनुपमा त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला।
0.32 बोर रिवाल्वर-पिस्टल (सामान्य पुरुष) में राकेश पांडेय प्रथम, रोहित जैन द्वितीय और रुद्राक्ष शर्मा तृतीय रहे। आफीसर वर्ग में अनिल कुमार सिंह अव्वल आए। जूनियर पुरुष वर्ग में ध्रूव सेठ प्रथम, रुद्राक्ष शर्मा द्वितीय और सूर्यांश देवपुरिया तृतीय रहे। 10एम एयर पिस्टल (सामान्य पुरुष) में पवन कुमार निषाद प्रथम, राकेश पांडेय द्वितीय और रोहित यादव व विष्णु कुमार साहू तृतीय रहे। सामान्य महिला में श्वेता वर्मा, अनुपमा त्रिपाठी और पलक निगम प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। जूनियर पुरुष में पवन निषाद प्रथम, ध्रुव सेठ द्वितीय व दीपक यादव तृतीय रहे। जूनियर महिला में अनुपमा त्रिपाठी, पलक निगम और जैनब को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। यूनिफार्म आफीसर वर्ग में लखनऊ के डीपी सिंह और स्टाफ वर्ग में अनस अंसारी को पहला स्थान मिला। 10एम राइफल सामान्य पुरुष में रीतेश सिंह प्रथम, विकास गुप्ता द्वितीय और सलमान खां तृतीय रहे। 12 बोर ट्रैप शूटिंग मुकाबले में आकिब जावेद प्रथम, रफत मोहम्मद खां द्वितीय और जीशान (इलाहाबाद), ताबिश जमां खां व रुद्राक्ष शर्मा तृतीय रहे।
एडीएम संतोष बहादुर सिंह और अपर एसपी एलबीके पाल व सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह ने हार्पर क्लब हाल में विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन शूटर कोच रामेंद्र शर्मा ने किया। हार्पर क्लब सचिव सीरजध्वज सिंह, जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां, प्रमोद मिश्रा (रजोल), अमित सेठ भोलू, मनोज जैन, राजकुमार राज, रिटायर्ड एओ सईद अहमद, शस्त्र लिपिक विनोद कुमार, पूर्व लिपिक लइकुद्दीन, आशेष शुक्ला मोनू, विपिन दुबे आदि उपस्थित रहे।