फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कंपोजिट ठेके में तख्त पर पड़ा मिला सेल्समैन का शव

Tue, 25 Aug 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-1- मृतक दिनेश कुमार प्रजापति।
विज्ञापन
बदौसा (बांदा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित शराब के कंपोजिट ठेके के अंदर मंगलवार सुबह सेल्समैन का शव तख्त पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

ठेके की बाहरी बाउंड्री का दरवाजा अंदर से बंद था जबकि कमरे का दरवाजा खुला था। परिजन ने जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे स्वाभाविक मृत्यु मान रही है।
बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गर्गपुर गांव निवासी दिव्यांग दिनेश कुमार प्रजापति (32) करीब छह साल से शराब ठेके पर सेल्समैन का काम कर रहा था। मंगलवार सुबह लोग ठेके पर पहुंचे तो अंदर तख्त पर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सीओ प्रतिभा सिंह और थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मृतक के पिता राममिलन ने जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि ठेके में लगा सीसीटीवी कैमरा करीब तीन माह से खराब है। उन्होंने बताया कि शराब ठेकेदार रुपये को लेकर दिनेश पर दबाव बना रहा था और उसे दिन-रात ठेके पर रहने के लिए मजबूर किया जाता था। दिनेश दोनों पैरों से दिव्यांग था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा व अविवाहित था।
थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि ठेके की गोलक में 20,500 रुपये मिले हैं। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रथमदृष्टया मामला स्वाभाविक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मृतक पर कर्ज होने की भी जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें