बांदा। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी ने खाद्य लाइसेंस में लापरवाही पर दो खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए है।
अभिहित अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि शासन स्तर पर होने वाली समीक्षा में जनपद बांदा में खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया बेहद धीमी पाई गई। जिस पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है। बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रत्येक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को न्यूनतम 125 रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य दिया गया है।
लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र पाल सिंह, रामनरेश लापरवाही बरत रहे है। 27 जून 2023 तक महेंद्र पाल ने महज 1205 रजिस्ट्रेशन किए है। जब कि पिछले वर्ष 1571 हुए थे।
इसी प्रकार रामनरेश ने 1155 रजिस्ट्रेशन किए है। जब कि पिछले वर्ष 1402 रजिस्ट्रेशन हुए थे। रजिस्ट्रेशन की संख्या कम होने पर दोनों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को वेतन रोक दिया गया है। निर्देश दिए गए कि वह लक्ष्यों को पूरा करें।